फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेसल वीड कॉलेज को आईटीईपी के लिए मिली एनसीटीई से मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी को आईटीईपी पाठ्यक्रम के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हो गई है। इस सत्र से महाविद्यालय में आईटीईपी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा एनटीए की ओर से कराई जाती है जो इस साल 17 अप्रैल को संपन्न होगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर होंगे जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। यह देहरादून व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थानों में एकमात्र संस्थान है जहां आईटीईपी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है। इस अवसर पर चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. रिचा नौटियाल समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें