फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून विवि में पीएम गति शक्ति पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय की ओर से पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का और समापन किया गया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए सरकारी अधिकारियों ने भाग लेकर सतत विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट और सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (सीपीपीजीजी) की ओर से किया गया। सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत, कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल उपस्थित रहे। प्रो. दुर्गेश पंत ने पीएम गति शक्ति के अंतर्गत सतत विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूएसएसी) के डॉ. शशांक लिंगवाल और भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के डॉ. कमल पांडे ने जियोस्पेशियल तकनीकों, जीआईएस व कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। समापन सत्र में कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान को शासन व नियोजन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्तर्कर्षा गुप्ता, मुस्कान वर्मा, तनुजा जोशी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें