फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैयक्तिक सहायक भर्ती : अंग्रेजी टंकण परीक्षा सात अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
विज्ञापन


-21 मार्च को आयोग वेबसाइट पर जारी करेगा एडमिट कार्ड

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वैयक्तिक सहायक भर्ती के तहत अंग्रेजी टंकण परीक्षा सात अप्रैल से होगी। आयोग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 मार्च से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, वैयक्तिक सहायक टंकण परीक्षा हरिद्वार स्थित आयोग की ज्ञानोदय लैब में होगी। सात अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच दो पालियों में यह परीक्षा कराई जाएगी। प्रतिदिन 200 अभ्यर्थियों को परीक्षा का मौका मिलेगा। यह अनिवार्य प्रकार की परीक्षा है। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। 21 मार्च से वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें