फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: परिवहन निगम को लगा झटका, कौशांबी तक रोडवेज बस संचालन की नहीं मिली अनुमति

Fri, 22 Nov 2024 10:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी तक भी उत्तराखंड रोडवेज की बसें नहीं चल पाएंगी।  बीएस-4 बसों को कौशांबी तक ले जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन यूपी के अफसरों ने जगह देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रूट पर बस सेवा प्रभावित होने के बाद फिलहाल उत्तर प्रदेश के कौशांबी तक भी उत्तराखंड रोडवेज की बसें नहीं चल पाएंगी। दो दिन पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें विशेषकर वीकेंड पर दिल्ली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने और उत्तर प्रदेश के कौशांबी तक बस संचालन पर यूपी से बात करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज के अफसरों से बात की। उन्होंने अपनी बीएस-4 बसों को कौशांबी तक ले जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन यूपी के अफसरों ने जगह देने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने लिया हादसे का संज्ञान, शासन से किए सवाल

उत्तराखंड रोडवेज की दिल्ली मार्ग पर रोजाना 504 बसें संचालित होती थी, लेकिन दिल्ली में कोर्ट का आदेश लागू होने के बाद रोडवेज की बीएस-4 बसों की एंट्री बंद हो गई है। परिवहन निगम किसी तरह से आधी बसों के साथ दिल्ली मार्ग पर संचालन कर रहा है। जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें