फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 14 फरवरी तक नहीं मिलेगी रोड कटिंग की अनुमति, जनसुरक्षा अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजनसुरक्षा को नजरअंदाज कर नहीं कटेगी रोड, किसी भी दलील पर नहीं होगा विचार
I
I

I
I- डीएम ने सीवर, पेयजल, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
I
Iडीएम सविन बंसल ने कहा कि बगैर अनुमति के रोड कटिंग की गई तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। राष्ट्रीय खेलों के चलते 14 फरवरी तक रोड कटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनसुरक्षा की कीमत पर किसी भी दलील पर विचार नहीं होगा। वहीं बगैर सड़क कटिंग के साइडों के कार्यों को अनुमति देते हुए डीएम ने जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
Iरविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में डीएम सविन बसंल ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रोड कटिंग, विद्युत, पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए 15 फरवरी के बाद अनुमति दी जाएगी। सभी कार्य रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक किए जाएंगे। कहा, रात्रि में कार्य पूर्ण होने पर ड्रेन को अनिवार्य रूप से बंद करना है। ड्रेन को बंद न करने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कहा, सड़क पर मलबा, गड्ढा व जल संयोजन के क्षतिग्रस्त होने पर कानूनी कार्रवाई होगी। कहा, कि पूर्व में अनुमति जारी होने वाली परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद डमरीकरण किया जाए। जहां पर परिसंपत्तियों को क्षति हुई है उसे ठीक कराया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें