फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पेप्सी का सैंपल फेल, 75 हजार जुर्माना

Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पेप्सी का सैंपल फेल होने के बाद हरिद्वार की एडीएम कोर्ट ने कंपनी पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले रुड़की में रामपुर चुंगी के समीप स्थित वरुण बेबरेज के यहां से खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की ओर से पेप्सी के सैंपल लिए गए थे। 
विज्ञापन


लगभग छह माह पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल एकत्रित किए गए थे। इस दौरान रामपुर चुंगी स्थित वरुण बेबरेज के यहां से भी पेप्सी के सैंपल लिए गए थे।

जांच के दौरान पेप्सी का सैंपल फेल पाया गया है। एडीएम हरिद्वार कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बुधवार को सैंपल फेल होने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ 75 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि जांच में मिस ब्रांडिंग का मामला सामने आया है। पेय पदार्थ के ऊपर दर्शाई गई शुगर की मात्रा जांच में अधिक पाई गई है। मामले की सुनवाई के बाद एडीएम हरिद्वार की ओर से 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें