देहरादून। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आते हुए राजेश्वरीपुरम क्षेत्र के लोगों ने पीएम केयर्स फंड में 61 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई। कॉलोनी के 94 परिवारों ने इसमें अपना-अपना सहयोग दिया। राजेश्वरीपुरम कल्याण समिति के अध्यक्ष पृथ्वीधर काला ने बताया कि जेपी पंत, जयमल सिंह नेगी, आरएस चौहान, बीपी देवरानी, एसएस चौहान, केएस रावत, एमसी मठपाल समेत मोहल्ले के अन्य लोगों ने आगे भी मदद करने का भरोसा दिलाया है।