भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे में बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक से विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसके साथ निकले पत्थरों के टुकड़े कई मीटर दूर तक गिरे। जिस स्थान पर यह विस्फोट हुआ, उसके पास स्थित मकान में भी दरार आ गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय से एक टीम मौके पर भेजी जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी। बम डिस्पोजल टीम भी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 7
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान
- फोटो : AmarUjala
घटना के तुरंत बाद एसएसबी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। नेपाल सीमा के इस संवेदनशील कस्बे में अचानक इस तरह की घटना से भारी दहशत का माहौल है। प्रशासन एवं सुरक्षा बलों ने घटना को गंभीरता से लिया है। एसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुल के आसपास कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाएगी।
4 of 7
आग
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि झूलाघाट में महाकाली के किनारे अंतरराष्ट्रीय पुल के पास कस्बे का कूड़ा फेंका जाता है। इसी कूड़े में बुधवार शाम छह बजे भारी विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद वहां पर आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 7
ssb
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले एसएसबी की झूलापुल पर तैनात टीम मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाई। इसी कूड़े के ढेर के पास स्थित मकान में मोहन चंद की दुकान है। मकान में भी दरारें आई हैं। एसएसबी के निरीक्षक जसवंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वाहिनी मुख्यालय को दे दी है।
विज्ञापन
6 of 7
HIGH ALERT
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही किसी प्रकार घबराने की जरूरत नहीं है। एलआईयू स्पेशल ब्रांच की टीम के किशन कुमार, आईबी की टीम, एसएसबी के सब एरिया ऑर्गेनाइजर ओमप्रकाश ने घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस अनुमान लगा रही है कि कूड़े में किसी ने पटाखे फेंक दिए होंगे। हो सकता है उनमें आग लग गई हो, लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी। नेपाल सीमा पर पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। नेपाली क्षेत्र में भी घटना से लोग आशंकित हैं।