फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मां सरस्वती का किया पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Iक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी, पीला ध्वज किया गया स्थापितI
विज्ञापन


क्षेत्र में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में मां सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

सिद्ध पीठ महासू देवता मंदिर थैना में बुधवार को पांच दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव की शुरुआत हो गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए। भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शुभ लग्न में देवता को हरियाली अर्पित की गई। बसंत के आगमन पर देवता पर आधारित गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर बजीर बलदेव सिंह तोमर, भंडारी इंदर सिंह चौहान, पुजारी अंकित भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन




श्री खाटू श्याम मंदिर को फूलों से सजाया गया। मुख्य पुजारी सचिन ने बताया कि बाबा श्याम को पंचामृत स्नान कराया गया। पीतांबरी वस्त्र पहनाए गए। पीले रंग के फूलों से बाबा श्याम का श्रृंगार किया गया। शिव मंदिर सेलाकुई में यज्ञ किया गया। मीठे चावल का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, संजय सहगल, नीतीश कुमार, देवांश गौडृ, सत्यवीर, रवि धीमान आदि रहे।

छावनी बाजार चकराता में स्थानीय लोगों ने मां सरस्वती का पूजन किया। सनातन धर्म मंदिर के पुजारी राम पाठक पूजन कराया। पीला ध्वज स्थापित कर शहर के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर अनिरुद्ध कुमार, तीर्थ कुकरेजा, जयपाल सिह, हरचरण सिह, प्रीतम सिह, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




दसऊ गांव स्थित चालदा महाराज के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। जौ और गेहूं की हरियाल देवता को अर्पित की गई। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर देव पुजारी जयलाल जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, आईएएस रणवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें