फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : सिंह

Wed, 25 Jun 2025 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह ने चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी पंचायत चुनाव में कांग्रेस चकराता में विजय हासिल करेगी। मंगलवार को आयोजित बैठक में मोहना, द्वार, बिशलाड़ और बणगांव खत के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी विधायक के सामने प्रस्तुत की। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र मोहन से केसर सिंह ग्राम डेरियो को कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए कितनी गंभीर है। यह सब लोग जानते है। लोगों ने पंचायत चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को पुरजोर तरीके से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, सरदार सिंह, भागीराम, महेंद्र चौहान, सूर्यपाल चौहान, सूरज प्रकाश, मातवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें