कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि बृहस्पतिवार (आज) को होने वाली पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। बुधवार को एमडीडीए चंदर रोड में आयोजित बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर आयोजित बैठक में जोशी ने यह बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ता यहां पर एकत्र होकर परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रवीन त्यागी, मूर्ति देवी, टीका राम पांडे, आनंद त्यागी, राजेश त्यागी, रॉबिन त्यागी, डॉ. नदीम, भीम सिंह करासी, पार्षद प्रवेश त्यागी, सरोज गुप्ता, शशि वाला कन्नौजिया आदि उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी और पूर्व प्रवक्ता सूरज नेगी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को देहरादून में हुई रैली को नकारात्मक राजनीति से प्रेरित बताया। तीनों नेताओं ने कहा कि रक्षामंत्री ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बृहस्पतिवार को होने वाली रैली को असफल करने की नीयत से यह रैली की। यह भाजपा की बौखलाहट को भी दर्शाता है। मा.सि.रि.