फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
रोटरी दून विकास के अधिष्ठापन समारोह में पदभार ग्रहण करते नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
रोटरी दून विकास सामाजिक संस्था के अधिष्ठापन समारोह में नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राणा और सचिव संजीव राणा को कॉलर और चार्टर प्रदान कर कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान संजय अग्रवाल को रोटेरियन ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने पर डॉ. हंसराज अरोड़ा, ग्राम प्रधान डाकपत्थर सुबोध गोयल और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी और तीरथ सिंह को शॉल, स्मृति चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सत्र 2021-22 के लिए नामित मंडलाध्यक्ष अजय मदान शामिल हुए। उन्होंने कहा अगले सत्र में सदस्य रेन वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम, सैनेट्री पैड, वेंडिंग मशीन, पौधरोपण, फॉरेस्ट डेवलपमेंट और बिग डस्टबिन एट पेट्रोल पंप जैसे कार्यक्रम पर जोर दें। संचालन पूर्व उप मंडलाध्यक्ष सुरेश रावत ने किया। पूर्व अध्यक्ष अजय धमीजा ने संगठन द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पोत्रा, डॉ. दिनेश, डॉ. विकास, डॉ. वीरेंद्र, सतीश, संजय, राजीव, अरुण, अजय, मंजीत, आशीष, ज्ञानेंद्र, नितेश, रोहित, नरोत्तम, ललित, दीपक, वैभव, अमित, डॉ. अमर सिंह, मयंक, राजेश, दीपक, सुगीता, पूनम, अन्नू, सीमा, भारती, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें