फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मिलने की खौफनाक सजा: भीड़ ने मुस्लिम युवक के गले में पट्टा बांधा, जमकर की पिटाई, दस लोगों पर एफआईआर

Sun, 19 Jul 2026 02:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार के कनखल में एक युवक युवती से मिलने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक को देखा तो पिटाई कर दी। युवक इस दौरान बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सुवक को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में लोगों परिचित युवती से मिलने गए मुस्लिम युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि लोगों ने युवक के गले में पट्टा बांधा और उसे पीटा। इस दौरान युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


कॉलोनी में हंगामा खड़ा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आठ-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। जब शादाब नाम का युवक अपनी परिचित युवती से मिलने के लिए उसके घर गणपति धाम कॉलोनी कनखल में गया था। इस बीच कुछ लोगों भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें