फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी के डर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसी के डर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग
विज्ञापन

-डीएम ने कहा नहीं मांगा जा रहा जन्म प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। देश में सीएए और एनआरसी को लेकर मचे हंगामे ने लोगों की चिंता बढ़ाना शुरू कर दी है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में कुछ लोग अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। इन लोगों का जन्म साल 1975 से 1980 के आसपास का है। डीएम ने जब इन लोगों से इतनी देरी से प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में पूछा। इन लोगों का जवाब था कि सीएए और एनआरसी लागू होने के बाद उनका प्रमाण पत्र मांगा जाएगा, इसलिए वह जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी से भी कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं मांगा जा रहा है। डीएम के आश्वासन बाद लोग वापस चले गए।
विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की फरियाद लेकर तहसील दिवस में पहुंचे सहसपुर निवासी मुमताज फैजल और मुर्जविर रहमान ने कहा कि उनके पास आधार कॉर्ड, पासपोर्ट, पेन कॉर्ड सब कुछ है। इसके बावजूद डर सता रहा है कि सीएए और एनआरसी लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र न मांग लिया जाए, इसलिए वह प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें