फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लालपुल पर लगा लंबा जाम, जनता रही परेशान, पुलिस के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमंगलवार शाम को एकाएक बढ़ा यातायात का दबाव, सीपीयू, ट्रैफिक और थाना पुलिस लगी रही संचालन मेंI
विज्ञापन




लालपुल के पास मंगलवार शाम को एकाएक ट्रैफिक दबाव बढ़ने से जाम लग गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक लोग परेशान रहे। यातायात को सुचारू कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाने के भी कर्मचारी लगे रहे। यातायात दबाव किस कारण बढ़ा इसकी जानकारी करने में भी पुलिस उलझी रही।



गौरतलब है कि लालपुल पर यातायात बाधित न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने पिछले दिनों तिराहे पर सुधार किए थे। लेफ्ट टर्न की समस्या को खत्म करने लिए दोनों तरफ तिराहे को चौड़ा भी किया गया। मगर, यहां जाम की समस्या का अब भी कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। इसी तरह से मंगलवार को भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक सहारनपुर रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इससे लालपुल और इसके आसपास जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एकाएक तिराहे पर सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस और पटेलनगर थाना पुलिस के कर्मचारी जाम खुलवाने में लग गए। यहां जाम लगने के कारण जीएमएस रोड, कारगी रोड आदि मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार यहां अक्सर आसपास के मार्गों पर डायवर्जन होने से जाम की स्थिति बनती थी। लेकिन, मंगलवार को ऐसा कुछ नहीं था। यहां अचानक ही यातायात बढ़ गया जिससे लालपुल पर स्थिति गंभीर हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे स्थिति में सुधार हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें