फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर न मिलने पर भड़के लोग, किया हंगामा

Wed, 07 Aug 2013 08:35 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में समय पर गैस नहीं मिलने से परेशान लोगों ने बुधवार को शिवा गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। दोपहर बाद एजेंसी पर सिलेंडर का ट्रक पहुंचने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


शिवा गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। गैस बुक कराने के बाद बुधवार सुबह करीब 6 बजे लोग एजेंसी पर पहुंचे थे। दो घंटे इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिली, तो लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। दोपहर बाद ट्रक पहुंचने पर लोगों को गैस मिल सकी।

दो महीने से नहीं मिला सिलेंडर
आरके पुरम बद्रीपुर निवासी केशर सिंह अय्यर ने बताया कि उन्होंने शिवा गैस एजेंसी से सात जून को गैस बुक कराई थी। जिसका बुकिंग नंबर 2879 है, लेकिन दो महीने बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। शिकायत पर हर बार एजेंसी से गोलमोल जवाब दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें