वर्ष 2014 का उदय होने जा रहा है। नई उमंग, विकास और खुशहाली की उम्मीदें पाले लोग नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोग नए साल का स्वागत भी अपने-अपने ढंग से करने को बेताब हैं।
पढ़ें,बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें
नए साल पर जहां लोग अच्छी आदतों को ग्रहण करने का संकल्प लेने जा रहे हैं वहीं कई अपनी बुरी आदतों को पुराने साल में ही छोड़ देने का संकल्प भी ले रहे हैं।
छोड़ेंगे फेसबुक, गुटखा
अमर उजाला ने इसे लेकर काफी लोगों से बातचीत की। छात्रा आंशिका कौशिक का कहना है कि वर्ष 2014 में उसका बीकॉम फाइनल है। उसे उम्मीद है कि यह साल उसके लिए बेहद शुभ होगा। उसने संकल्प लिया है कि वह फेसबुक पर अब समय बर्बाद नहीं करेगी और पढ़ाई पर ही पूरा ध्यान देगी।
पढ़ें,सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय वत्स का कहना है कि उन्हें गुटखा खाने की आदत पड़ गई है। नए साल से वह गुटखा पूरी तरह त्याग देंगे।
परिवार हो रहे खुश
अंबर तालाब निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि उनकी सिगरेट पीने की आदत से पूरा परिवार परेशान है। इस बुरी आदत को वह नए साल के स्वागत में छोड़ रहे हैं। उनके इस संकल्प से पूरा परिवार खुश है।
पढ़ें,शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत
देर से उठने के आदी सिविल लाइंस निवासी पीयूष कुमार ने बताया कि इस आदत के कारण उसका काम प्रभावित रहता है कई बार उसे शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी। नए साल से वह प्रतिदिन सुबह जल्दी जागेगा।