फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस की मदद करने वालों को PM मोदी और शाह ने धमकाया'

Thu, 23 Feb 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सैनिक वोटों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर चुनाव में कांग्रेस को आर्थिक मदद करने वालों को धमकाने का भी आरोप लगाया। किशोर ने कहा कि पार्टी दो मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन


किशोर बुधवार को कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2008 में लोक सभा के एक उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार सैनिक वोटों के कारण चुनाव हार गया। चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत है। उन्हें अंदेशा है कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का राज्य के प्रति जिस तरह का व्यवहार रहा है, वे सैनिक वोटों को प्रभावित कर सकते हैं।

इस संबंध में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा कि विस के लिए 15 फरवरी शाम पांच बजे तक जितने भी वोटर कतार में थे, उन्होंने वोट डाला। यह नियम डाक मत पत्रों एवं रक्षा सेनाओं के मतपत्रों के संबंध में लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

11 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी

मतदाता
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के हिसाब से 11 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। यदि मतगणना संपन्न होने के बाद भी डाक मतपत्र आते रहे और उनकी गणना होत की रही तो पूरी चुनाव प्रक्रिया पर ही प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। उन्होंने कहा 15 फरवरी के बाद भेजे जाने वाले सैनिक वोटों को अवैध माना जाए।

किशोर ने भाजपा पर चुनाव में इफरात में धन खर्च करने और केंद्र सरकार पर लोगों को कांग्रेस की आर्थिक मदद करने से रोकने का आरोप लगाया। टिहरी सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के आरोप कि उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने भाजपा की मदद की के जवाब में किशोर ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी संगठन स्तर पर उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आग्रह के बावजूद पार्टी के सिंबल पर चुनाव न लडऩे वालों ने साबित किया कि उनका कांग्रेस के प्रति सम्मान नहीं है।
 
प्रदेश कांग्रेस की बैठक 2 मार्च को
किशोर ने कहा कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को दो मार्च को बैठक होगी जिसमें सभी उम्मीदवारों को भी आमंत्रित किया गया है। पहले यह बैठक 24 फरवरी को होनी थी, किंतु महाशिवरात्रि पर्व की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव की समीक्षा होगी और इसके बाद पार्टी चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें