फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुल निर्माण नहीं होने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपश्चिमीवाला रोड पर बने पुल को बीते साल सितंबर में तोड दिया गया था
विज्ञापन

I

I03 से 04 किमी अतिरिक्त दूरी नापकर अब लोग पहुंच रहे विकासनगर बाजारI

पश्चिमीवाला रोड पर मंगलवार को पुल निर्माण की मांग के लिए लोगों ने डाकपत्थर तिराहा विकासनगर में जमकर प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र पुल का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पश्चिमीवाला रोड पर बने नाले पर वर्ष 1989 में पुल का निर्माण किया गया था। विभाग ने पुल को जर्जर बताते हुए बीते साल जुलाई में छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। सितंबर में पुल को तोड़ दिया गया। इसके बाद से लोगों का विकासनगर बाजार से सीधा संपर्क कट गया। अब उन्हें तीन से चार किमी की अतिरिक्त तय कर विकासनगर जाना पड़ता है। मंगलवार को पुल निर्माण नहीं होने के विरोध में स्थानीय लोग डाकपत्थर तिराहा पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि विकासनगर पहुंचने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग ने अस्थायी तौर पर रास्ते का निर्माण किया है। इस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। ह्यूम पाइप डालकर रास्ता बनाया गया है। इस कारण दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। अब तक कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम राणा, रमेश सिंह राणा, मोहिनी ठाकुर, माला ठाकुर, सविता चौहान, सरोज थापा, मालती देवी आदि शामिल रहे।


Iपुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होने पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
I

I
I

Iप्रवीन कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें