फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर इश्क की चांदनी में डूबा दून

Tue, 22 Oct 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ के पर्व पर मंगलवार शाम चांद का दीदार होने के साथ ही सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर लंबी उम्र की कामना की। वहीं, पतियों ने खूबसूरत तोहफे देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही घरों में महिलाओं ने करवा चौथ पूजन की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। निर्जला व्रत रखते हुए दोपहर में तैयार होकर महिलाओं ने एकत्र होकर करीब चार बजे ब्राह्मण की पुत्री वीरावती की कथा सुनी।

पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव

चांद आने का इंतजार
शाम को सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने पूजा की थालियां सजाई और चांद आने का इंतजार करती रहीं। रात 8.06 मिनट पर जैसे ही चांद का दीदार हुआ सुहागिनों ने अपनी सास को बाइना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चांद का छलनी से दीदार किया। छलनी में दीपक जलाकर चांद पूजा करने के बाद जल चढ़ाया गया। इसके बाद अपने पति को भी छलनी के भीतर से देखकर पूजा की। इस दौरान पतियों ने जहां उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुलवाया वहीं, खूबसूरत तोहफे भी दिए।

पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम

सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी मेहंदी
मेंहदी लगाने के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से ही महिलाओं का बाजार पहुंचना शुरू हो गया था। पलटन बाजार में सोमवार रात दो बजे तक मेहंदी की दुकानें खुली रहने के बाद मंगलवार सुबह सात बजे ही दुकाने सजनी शुरू हो हुई थीं। कई महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को मेहंदी लगवाने के लिए उन्होंने तीन दिन पहले ही कूपन खरीद लिए थे। इसके बाद भी लाइन में खडे़ रहकर इंतजार करना पड़ा।

पढें, सेशनल छूटा तो फिर भूल जाओ परीक्षा

भावी पति के लिए रखा व्रत
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी लड़कियों ने भी अपने भावी पतियों के लिए व्रत रखा। अनुभवी सेमवाल ने बताया कि उनकी शादी आगामी फरवरी में होनी है। अपने भावी पति के साथ जीवन भर रहना है, इसलिए उनकी लंबी उम्र और भविष्य में हमारे अच्छे संबंधों के लिए मैंने पहली बार यह व्रत रखा है। उनके जैसी कई लड़कियों ने करवाचौथ का व्रत रखा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें