रुड़की के सिविल अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने आए बेलडी निवासी सतीश कुमार की जेब काटने वाली दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलडी गांव निवासी सतीश कुमार के बच्चे की तबियत खराब चल रही है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने आया था।
पढें, दुनिया देखेगी अनुकृति की 'खूबसूरती'
जेब से तीन हजार की नकदी साफ कर दी
अस्पताल में पर्चा कटवाने के समय अचानक ही दो महिलाएं वहां पर पहुंच गई। महिलाओं ने उसकी जेब से तीन हजार की नकदी साफ कर दी। लेकिन, उनके गांव के सुभाष की नजर दोनों आरोपी महिलाओं पर जेब काटते हुए पड़ गई।
जिस पर उसने शोर मचाते हुए अन्य लोगों की मदद से दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन हजार की नकदी बरामद कर ली गई।
पढें, दंबगई, कार रोकी और उठा ली लड़की
महिलाओं से पूछताछ
लोगों ने दोनों आरोपी महिलाओं को गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दोनों महिलाएं सहारनपुर की रहने वाली है।