फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : महिला का पर्स लूटकर भागने की फिराक में था चोर, पब्लिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Tue, 06 Oct 2020 09:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्कूटर सवार महिला का स्कूटर सवार एक बदमाश ने पर्स लूट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को तत्काल दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि श्यामपुर अंबीवाला निवासी एक महिला स्कूटर से वसंत विहार की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक स्कूटर सवार एक बदमाश ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। जैसे ही वह कुछ आगे बढ़ा तो सामने खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया।

चंद मिनटों बाद ही वहां पर चीता पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपों को पकड़ा और थाने ले आई। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि आरोपी के पास से लूटा गया पर्स और उसमें रखे 200 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक थाना पुत्र नर बहादुर आले थापा निवासी इंदिरा गांधी मार्ग प्रीत विहार निकट निरंजनपुर पटेलनगर बताया।
विज्ञापन


आरोपी अपनी पत्नी, मां और एक बेटे के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और उसने इसी का खर्च निकालने के लिए यह लूट की है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें