फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैलो, सीबीआई सिलेंडर दिलवा दो’

Wed, 26 Feb 2014 09:59 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘हैलो, सीबीआई। डेढ़ महीने हो गए घर पर गैस नहीं पहुंच रही है। एजेंसी वाले फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। सिलेंडर दिलाइए।’
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

एजेंसियों की मनमानी से परेशान देहरादून के उपभोक्ता अब सीबीआई से शिकायत करने लगे हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इन दिनों गैस संकट से जुड़ी औसत तीन-चार शिकायतें रोज आ रही हैं।

ये शिकायते हैं शामिल
इनमें होम डिलीवरी, घटतौली, एजेंसी में फोन न उठाने जैसी शिकायतें शामिल हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि जिला पूर्ति कार्यालय और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद समय से आपूर्ति नहीं हो रही।
विज्ञापन


पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

डिलीवरी मैन के ठीक व्यवहार न करने की शिकायतें भी आ रही हैं। सीबीआई कर्मी इस तरह की शिकायतों से परेशान तो हैं, लेकिन इन शिकायतों में से कुछ के आधार पर एजेंसियों की गोपनीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

उधर, इस तरह की शिकायतें कुछ लोग पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी कर रहे हैं।

पहले भी कर चुकी सीबीआई कार्रवाई
सीबीआई घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर करीब दो साल पहले भी दून की विभिन्न गैस एजेंसियों के खिलाफ जांच कर चुकी है। कुछ एजेंसियों के रिकॉर्डों में खामी मिलने पर फर्जी उपभोक्ताओं के कनेक्शन रद्द करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा

कुछ एजेंसियों को काम सुधारने की चेतावनी भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि इसके चलते ही लोग स्थानीय प्रशासन से मदद न मिलने पर सीबीआई को कॉल कर शिकायत कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें