फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम निकली गैस तो लोगों ने की धुनाई

Mon, 26 Aug 2013 09:43 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में सिलेंडरों का वजन कम होने पर सोमवार को दीपनगर में जमकर हंगामा हुआ। सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोगों ने एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। दोपहर को दूसरा ट्रक आने पर ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


दीपनगर क्षेत्र में गैस डिलिवरी के लिए शनिवार का दिन तय है। शनिवार को किसी वजह से आपूर्ति न होने पर शिवा गैस एजेंसी ने डिलिवरी के लिए सोमवार को दिन तय किया था।

उपभोक्ताओं को भी बुलाया
लोग सुबह 4 बजे से ही दीपनगर स्थित रेलवे ग्राउंड में लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। एजेंसी के कर्मचारियों ने रेसकोर्स, नेहरू कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को भी यहां बुला लिया।
विज्ञापन


इस कारण यहां 300 से अधिक लोग पहुंच गए। कर्मचारियों ने सिलेंडर बांटने शुरू किए तो लोगों ने वजन कम होने की शिकायत की। लोगों ने खुद ही तराजू लाकर सिलेंडरों को तोला तो वजन डेढ़ से दो किलो कम निकला।

ट्रक आने पर हुए शांत
इस पर कुछ लोगों ने एजेंसी कर्मचारियों से मारपीट की और ट्रक को किनारे खड़ा करवा दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे दूसरा ट्रक आने पर ही लोग शांत हुए।

इस दौरान किशन जोशी, चक्रधर पंत, दिनेश सती, विक्की डंगवाल, सुनील काला, गिरीश चमोली, लक्ष्मी कुकरेती, हेमा उनियाल आदि उपस्थित थे।

डीएसओ को दी सूचना, नहीं पहुंचा कोई
सिलेंडरों में गैस कम होने की सूचना लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को दी, तो उन्होंने एक इंस्पेक्टर को भेजने की बात कही। लोग गैस लेकर चले गए, लेकिन इंस्पेक्टर मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें