फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारगी चौक के पास कूड़े के ढेर से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगी चौक क्षेत्र के पास कूड़ा डंप करने का लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा नगर निगम के छोटे वाहनों से शहर की कॉलोनियों का कूड़ा उठाकर यहां डाला जा रहा है। इससे दुर्गंध के कारण जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


महिला उत्थान सशक्तीकरण ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला, पूर्व सैनिक सत्य प्रसाद कंडवाल, दिनेश नैथानी, नवीन नौटियाल समेत कई लोगों ने कहा कि इस संबंध में मेयर को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन यहां कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों से कॉलोनियों का कूड़ा एकत्र कर यहां डाला जा रहा है। दुर्गंध के कारण इस रास्ते से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है। जबकि, यहां आवासीय काॅलोनी भी है और सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बीर सिंह पंवार, गणेश बिनजोला, अजय डेबरानी, कुलदीप बिष्ट, रजनी, अंजू, गुड्डी, मीरा, सौरव, प्रमोद, एमएल पोखरियाल आदि ने कूड़ा डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें