फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड न होने से नहीं रुकेगी पेंशन धारकों की पेंशन

Wed, 09 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यदि आप पेंशन धारक हैं और आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आधार कार्ड के अभाव में समाज कल्याण विभाग आपकी पेंशन नहीं रोकेगा।
विज्ञापन


विभाग खुद आपके घर पत्र भेजकर आधार कार्ड न होने की जानकारी देगा। इतना ही नहीं जिस पेंशन धारक के पास आधार कार्ड है, उसे भी पेंशन से लिंक कराने को चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। विभाग स्वयं आपका आधार आनलाइन ढूंढकर लिंक करेगा।

समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्ग और दिव्यांगों को दी जा रही पेंशन में आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद पेंशन धारक है। बुजुर्ग और ऐसे दिव्यांग जो आधार कार्ड बनवाने में समर्थ नहीं है, उनके रिश्तेदार पड़ोसी लगातार विभाग के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन


बुजुर्ग और दिव्यांगों की परेशानी होगी दूर:
अमर उजाला ने इनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया तो विभाग हरकत में आया और यह झंझट ही खत्म कर दिया। विभाग सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों को ट्रेनिंग में एक आईडी और पासवर्ड दे रहा है।

जिससे वह सीधे पेंशन धारकों के नाम से उनके आधार कार्ड सर्च कर सकते हैं और फिर उन्हें स्वयं लिंक कर सकते हैं। ऐसे में अब बुजुर्ग और दिव्यांगों की परेशानी दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन


आधार लिंक करना हमारी जिम्मेदारी है। पेंशन धारक आधार कार्ड देने के लिए परेशान न हो। जिसके आधार कार्ड नहीं बन सकते हैं, उनको छूट भी दी जाएगी।

पेंशन रोके जाने के आदेश हमारे पास नहीं है। किसी की भी पेंशन नहीं रोकी जाएगी। 
अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें