फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन होगी पेंशन स्कीम, घर बैठे कर सकेंगे प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन

Sun, 10 Nov 2019 11:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 215 सेवाओं को पोर्टल से जोड़ने का लक्ष्य, अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन स्कीमें अब प्रदेश के 13 जिलों में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन होगी। इससे लाभार्थी घर बैठे पेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


वहीं, आवेदनों की स्थिति की ऑनलाइन स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सरकार ने सेवा का अधिकार से संबंधित 215 नागरिक सेवाओं को पोर्टल पर ऑनलाइन करने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर  समाज कल्याण विभाग से संबंधित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के आवेदनों को सभी 13 जिलों में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इससे पेंशन योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को जल्द से जल्द मिल सकेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का निर्देश है कि आम लोगों की सहूलियत नागरिक सेवाएं आवेदन करने के बाद निश्चित अवधि में मिलनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि जन सेवाओं और प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदन के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बनाया गया है।

वर्तमान में प्रदेश के 4963 कामन सर्विस सेंटर ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट  पोर्टल और कामन सर्विस सेंटरों के द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। पोर्टल में 32 सेवाएं प्रदेश स्तर पर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों को शीघ्र पोर्टल पर सभी सेवाएं को जिलों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा की अध्यक्षता में सभी जिलों के ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधकों को प्रशिक्षण दिया गया है। नवंबर माह तक 32 नागरिक सेवाओं व प्रमाण पत्रों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें