फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ल हाइड डकैतीकांड : डकैतों की बैकअप टीम का एक और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपोर्टर के घर डकैती के मामले में पुलिस ने बदमाशों की बैकअप टीम के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश अपनी गाड़ी के साथ प्रेमनगर में खड़ा हुआ था। इसकी गाड़ी को डकैती में सफल न होने की दशा में इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन, बदमाश सफल हुए तो वह त्यागी के बेटे के साथ उनके पड़ोसी की कार में ही निकल गए। इस आरोपी के खाते में भी 27 हजार रुपये बदमाशों ने भेजे थे। इस मामले में अभी मास्टरमाइंड शुभम त्यागी और मुख्य डकैत रावण बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 14 अप्रैल को पर्ल हाइट अपार्टमेंट में रहने वाले एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर सशस्त्र बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने वहां से साढ़े सात लाख रुपये नकद और 20 तोला सोना लूट लिया था। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही ओमवीर सिंह नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। ओमवीर घटना के वक्त सोसाइटी के गार्ड को बातों में उलझाए हुआ था। इसी का फायदा उठाकर बदमाश अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश पैसों का बंटवारा करने के लिए बिहारीगढ़ क्षेत्र में आने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों को वहां पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली से बदमाश भी घायल हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश फुरकान और उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद पता चला कि डकैती की इस घटना की योजना शुभम त्यागी नाम के युवक ने बनाई थी। शुभम त्यागी विकास त्यागी की पत्नी के गांव का रहने वाला है और परिवार से पूरी तरह से वाकिफ है। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने गैंगस्टर और पहले भी कई डकैती को अंजाम देने वाले बदमाश कपिल कुमार उर्फ रावण को बुलाया था। ये दोनों अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसी बीच बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि योजना में बदमाशों ने महादीप उर्फ मोनू निवासी राघव विहार प्रेमनगर मूल निवासी चितौली हातिशपुर को भी शामिल किया था। पुलिस ने मंगलवार को महादीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसी गाड़ी से थी भागने की योजना
महादीप ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम त्यागी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसी ने इस योजना के बारे में बताया था। शुभम ने कहा था कि वह अपनी गाड़ी के साथ प्रेमनगर में ही रहेगा। अगर वह डकैती में कामयाब नहीं हुए तो उसे गाड़ी लेकर वहां आना पड़ेगा। इसके बाद उसकी गाड़ी से ही बाहर भागने की योजना थी। महादीप ने पुलिस को बताया कि शुभम त्यागी ने इस काम के लिए भी उसे पैसे देने के लिए कहा था। इसमें से 27 हजार रुपये उसने खाते में भी ट्रांसफर किए थे। एसएसपी ने बताया कि शुभम त्यागी और रावण की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें