फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोहरी सदस्यता वाले 129 अधिवक्ता बार एसोसिएशन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरी सदस्यता वाले 129 अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन ने मंगलवार को सदस्यता रद्द कर दी। इन अधिवक्ताओं से पिछले दिनों चेतावनी जारी करते हुए जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में इनकी सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने बताया कि इस बार चुनाव में उन्होंने घोषणापत्र में ही कहा था कि बार एसोसिएशन में दोहरी सदस्यता रखने वाले अधिवक्ताओं को बाहर किया जाएगा। इनमें ऐसे अधिवक्ता शामिल हैं, जो हाईकोर्ट को छोड़कर राज्य या राज्य से बाहर की किसी भी बार एसोसिएशन में पंजीकृत हैं। इन्हें 10 अप्रैल तक का समय दिया गया था। कहा गया था कि 10 अप्रैल तक या तो वह देहरादून बार एसोसिएशन के सदस्य रहें या फिर दूसरी बार एसोसिएशन के।
ऐसे में कुल 129 अधिवक्ताओं ने जानकारी दी थी कि वे अन्य किसी बार एसोसिएशन के भी सदस्य हैं। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इन सभी अधिवक्ताओं की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें