फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: पहाड़ों की रानी में पहली बार आबादी क्षेत्र में दिखा मोर, वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह

Sun, 24 May 2026 09:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में जानी जाती है। यहां के जंगलों में गुलदार, काकड़, जंगली सूअर सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं लेकिन मोर का इस तरह आबादी क्षेत्र में दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मसूरी में दिखा मोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में आबादी क्षेत्र में पहली बार मोर दिखाई दिया है। इससे स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। शहर के कैमल बैक क्षेत्र में लोगों ने अचानक मोर देखा और तस्वीरें और वीडियो मोबाइल फोन में कैद किए।

विज्ञापन



सूचना पर वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में जानी जाती है। यहां के जंगलों में गुलदार, काकड़, जंगली सूअर सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं लेकिन मोर का इस तरह आबादी क्षेत्र में दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mussoorie: कैमल बैक के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते लिया विकराल रूप, धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल

कैमल बैक निवासी मुकेश कुमार राव ने रविवार सुबह अपने घर के पीछे मोर देखा। उन्होंने इसे एक उत्साहजनक घटना बताया। मोर का पहाड़ी क्षेत्र में दिखना प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव है। कुछ लोगों का मानना है कि यह जलवायु परिवर्तन और जंगलों के वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत है। लोग इसे मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा था। उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई पर मोर का आना बड़ी बात है। यह वन विभाग के लिए एक चुनौती और अध्ययन का विषय भी है। आमतौर पर मोर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। वन विभाग उन स्थानों पर निगरानी बढ़ा रहा है जहां मोर दिखाई दिया है। इसका अध्ययन किया जाएगा कि मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में मोर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें