फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थी ध्यान दें, पीसीएस-जे के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। प्रदेश के तीन शहरों में 24 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीसीएस-जे परीक्षा का आयोजन हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही आयोग ने विभिन्न कारणों से अनर्ह 392 अभ्यर्थियों की भी सूची जारी कर दी है। जिनका एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो, वह रिजेक्ट लिस्ट में नाम देख सकते हैं। इस सूची में रिजेक्ट होने का कारण भी नाम के सामने दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट www.ukpsconline.gov.in पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद My Application लिंक पर जाकर Please select year में 2018 पर क्लिक करें।
- इसके बाद हॉल टिकट के बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड निकल आएगा। इसका प्रिंट निकाल लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें