उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2018 का साक्षात्कार 16 और 17 दिसंबर को होगा। आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 29 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
प्रथम सत्र के साक्षात्कार सुबह साढ़े नौ बजे, जबकि द्वितीय सत्र के साक्षात्कार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होंगे। 16 दिसंबर को 14 और 17 दिसंबर को 15 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे।
अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
इस वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र-
ukpsc.gov.in