फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस व समूह ‘ग’ की हजारों भर्तियों पर सरकार ने लगाई रोक, पीछे है ये वजह

Tue, 22 Jan 2019 04:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Job
विज्ञापन

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। ऐसा आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


सरकार समान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ देने के लिए नई नियमावली तैयार कर रही है। इस नियमावली के मंजूर होने तक कार्मिक विभाग नई भर्तियां नहीं करेगा। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

प्रदेश सरकार ने भी इस आरक्षण को राज्य में लागू करने की कवायद शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग इसके लिए नियमावली तैयार कर रहा है। इस नियमावली के मंजूर होने तक प्रदेश में नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन

इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से उत्तराखंड लोक सेवा और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन रिक्त पदों के लिए आयोगों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

उन पदों को इस रोक से बाहर रखा गया है। लेकिन अगर किन्हीं पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ऐसे पदों की भर्ती अग्रिम आदेशों तक स्थगित मानी जाएगी। यह नियमावली कब तक बन कर तैयार होगी और कब मंजूर होगी, इसकी समय सीमा तय नहीं की गई है।
 
विज्ञापन

लेकिन नई भर्तियों पर रोक से लोक सेवा आयोग में एक हजार पदों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में समूह ‘ग’ के दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई है। दोनों आयोग नए पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। कार्मिक विभाग के निर्देश के बाद आयोगों ने भर्ती प्रक्रिया रोक दी है। 

आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नियमावली बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस वर्ग को सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ मिले। इसके लिए आयोगों को नए पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने को कहा है।
-एसएस बल्दिया, अपर सचिव, कार्मिक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें