फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में पवन, मीनाक्षी अव्वल

Wed, 20 Nov 2013 07:15 PM IST
अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक की तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की भव्य सलामी दी।
विज्ञापन


खेल से मन और शरीर स्वस्थ
खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक देशराज ने कहा कि खेलों से मन और शरीर स्वस्थ होता है। विशिष्ठ अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राय सिंह नेगी ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी प्रतिवर्ष कई प्रतिभाएं खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ लोक संस्कृति पर आधारित कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पवन पंत प्रथम, प्रीतम भंडारी द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, गणेशी द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार, क्रीड़ा अधिकारी बबीता वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी राकेश चंद्र, खेल निर्णायक आनंद लाल, पीयूष काला, केएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें