राजधानी देहरादून के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। करीब दो साल के इंतजार के बाद ऐतिहासिक पवेलियन ग्राउंड में एक बार फिर फुटबॉल की शुरुआत हो गई।
खेल मंत्री ने किया लोकार्पण
गुरुवार को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मैदान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच मैत्री मैच भी खेला गया। मैदान के लोकार्पण अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच हुआ 10 मिनट का मैत्री मैच गोल रहित समाप्त हुआ।
फुटबॉल देहरादून का प्रमुख खेल
इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि फुटबॉल देहरादून का प्रमुख खेल रहा है। पवेलियन ग्राउंड से सब की पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। खेल को आगे बढ़ाने के लिए पवेलियन ग्राउंड को नया रूप दिया गया है। इस अवसर पर विधायक राजकुमार, खेल सचिव अजय प्रद्योत, उप निदेशक अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, प्रमोद थापा आदि उपस्थित थे।
पवेलियन ग्राउंड दोबारा फुटबॉल के लिए खुलना खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात है। लंबे इंतजार के बाद मैदान के ताले खुले हैं। शहर के बीचों-बीच मैदान मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा मिलेगी।
- राजेंद्र रावत, फुटबॉलर
ये ऐतिहासिक मैदान है, जहां खेलकर कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर चुके हैं। अब मैदान को नया रूप दिया गया है, जो खिलाड़ियों के अच्छा है।
- गोविंद बिष्ट, पूर्व फुटबॉलर
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...