फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिजॉर्ट में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला पौड़ी-गढ़वाल का किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दोस्तों के साथ आया था पार्टी करने
विज्ञापन

- शरीर पर न चोट के निशान, न जहर के सेवन की पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के होरावाला स्थित आमोदम रिजॉर्ट्स में दोस्तों के साथ पार्टी करने आए पौड़ी-गढ़वाल के सतपुली बाजार, कुंड गांव निवासी मयंक ठाकुर (17) का रविवार को टेंट के शौचालय में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषाक्त के सेवन की बात भी सामने नहीं आई है। मृतक के विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मयंक की मां सेलाकुई में सुरक्षाकर्मी का कार्य करती हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर एक किशोर के रिजॉर्ट में मृत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। किशोर टेंट के शौचालय में मृत अवस्था में पड़ा था। उसके साथी सेलाकुई के निगम रोड निवासी सतविंदर सिंह और बहादरपुर निवासी अभय पंवार ने बताया कि शनिवार को वे तीनों पार्टी के लिए रिजॉर्ट में आए थे। अगले दिन उन्होंने मयंक को शौचालय में जमीन पर गिरा हुआ देखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मृतक के विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के पिता का देहांत हो गया था, उसकी माता सुरक्षाकर्मी का कार्य करती हैं। उसके साथी सतविंदर के पिता लोडर चालक और अभय के पिता फैक्टरीकर्मी हैं। घटना से पहले तीनों के काफी मात्रा में शराब पीने की बात भी सामने आई है। मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें