फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आचार संहिता से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले, जानें अब कहां मिली तैनाती

Fri, 15 Mar 2024 08:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।

विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...LokSabha Election: टिहरी सीट भाजपा आठ बार जीती जरूर, मगर कांग्रेस की जड़ों की नहीं हिला पाई, ऐसा रहा है इतिहास
विज्ञापन


चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के नए कप्तान सर्वेश पंवार होंगे। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें