एफडी के रूप में जमा
उक्त धनराशि उनके बैंक खाते में एफडी के रूप में जमा कराई जाएगी। एक मामले में तीन आश्रित होने के कारण उन्हें यह राशि समान रूप से बांटते हुए बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। वहीं जाखणीखाल के तहसीलदार मनोहरलाल जुयाल ने बताया कि उनकी तहसील के दो मृतक गजेंद्र सिंह और पुष्पा देवी के आश्रितों के चेक संबंधित पटवारी चौकी में भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को ये चेक उन्हें बांट दिए जाएंगे।
अब सभी मृतक आश्रितों को मिली दो-दो लाख की धनराशि
पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को सभी 14 मृतक आश्रितों को सड़क सुरक्षा निधि के तहत एक-एक लाख और घायलों को दस-दस हजार रुपये के चेक दे दिए गए थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर घायलों को 40-40 हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। देर शाम तक सभी पीड़ितों के घर और गांव पहुंचकर उक्त धनराशि के चेक बांट दिए गए हैं। अब सभी मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की धनराशि दे दी गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूटी की अजब चाहत...56 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा शख्स, थैला खुला तो हैरान रह गए कर्मचारी
सिमड़ी बस हादसे में शासन की ओर से पौड़ी जिले को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष की धनराशि 16.40 लाख रुपये भी बृहस्पतिवार सुबह संबंधित तहसीलों को जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि संबंधित तहसीलों के माध्यम से पीड़ितों के घर पहुंचाई गई।
- डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।