फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैण राजधानी के समर्थन में 7 मार्च को को बंद रहेगा पौड़ी

Mon, 26 Mar 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
bandh - फोटो : file photo
विज्ञापन

राजधानी के लिए गैरसैण में चल रहे आंदोलन के समर्थन में 27 मार्च को यानि आज पौड़ी बंद रहेगा। बंद को लेकर विभिन्न संगठनों ने सहमति जताई है। 

विज्ञापन


रामलीला मैदान पर पौड़ी व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सामाजिक संगठन, बार एसोसिएशन, रामलीला कमेटी, नागरिक मंच, ठेकेदार संघ, टैक्सी यूनियन आदि के पदाधिकारियों ने एक स्वर में स्थायी राजधानी को लेकर गैरसैण में चल रहे आंदोलन के समर्थन में 27 मार्च को पौड़ी बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


देवेंद्र रावत ने बताया कि इस दिन सामूहिक रूप से सभी लोग कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठेंगे और डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एपी उनियाल ने बताया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें