फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निजी अस्पताल भर्ती नहीं कर मरीज, लैब में रेट लिस्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी ने शहर के अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था की पड़ताल की। कई अस्पताल डेंगू के मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। किसी भी निजी पैथोलॉजी लैब में जांच की रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। उन्होंने अस्पताल संचालकों को डेंगू के मरीजों को भर्ती करने और लैब संचालकों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। कहा कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने पर उपचार के लिए निजी अस्पतालों के बेड का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम विनोद कुमार और उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने अस्पतालों और निजी पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। टीम ने उप जिला अस्पताल, लेहमन क्रिश्चियन अस्पताल, ग्राफिक एरा अस्पताल, सुभारती अस्पताल, कालिंदी चिकित्सालय, चौहान अस्पताल समेत 10 अस्पतालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सभी अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए बेड और चिकित्सा संसाधन पर्याप्त पाए गए। एसडीएम ने अस्पतालों में उपलब्ध बेड की संख्या की जानकारी भी ली। कुछ अस्पताल संचालक ने एसडीएम से कहा कि उनके यहां डेंगू के मरीज भर्ती नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने अस्पताल संचालकों से कहा कि डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर जरूरत पड़ती है तो निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों को भर्ती करने से मना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
उसके बाद एसडीएम ने निजी पैथोलॉजी लैब की जांच की। मुख्य बाजार स्थित डॉ. विनीता राठौर की लैब में रेट लिस्ट नहीं मिली। एसडीएम ने संचालक को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकांश लैब में रेट लिस्ट गायब थी। एसडीएम ने सभी को रेट लिस्ट काउंटर के पास चस्पा करने और तय रेट के अनुसार ही जांच शुल्क लेने के निर्देश दिए।
-

लेहमन क्रिश्चियन अस्पताल की व्यवस्था सबसे बेहतर

हरबर्टपुर स्थित लेहमन क्रिश्चियन अस्पताल की व्यवस्था सबसे बेहतर पाई गई। यहां 30 बेड का एक डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा अस्पताल में एक ब्लड बैंक भी है, जिसमें डेंगू की 10 प्लेटलेट यूनिट और अन्य कंपोनेंट भी उपलब्ध है। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों को समुचित उपचार मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने डेंगू के मरीजों के उपचार में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद का भरोसा दिलाया है।
-
शहर में 100 डेंगू बेड का इंतजाम

एसडीएम ने बताया कि शहर में डेंगू के मरीजोंं के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 100 बेड का इंतजाम है। इसमें करीब 30 बेड हरबर्टपुर स्थित लेहमन क्रिश्चियन अस्पताल के हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों को बता दिया है कि जरूरत पड़ने पर उनके अस्पतालों में उपलब्ध बेड को डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें