I
Iदून अस्पताल के न्यूरो विभाग में भर्ती मरीज की रैंप से फिसलकर गिरने से मौत हो गई है। मामले में न्यूरो की नर्सिंग इंचार्ज और सुरक्षाकर्मी से जवाब तलब किया गया है।I
Iअस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कमल नाम के 47 वर्षीय व्यक्ति को मिर्गी की समस्या होने पर न्यूरो विभाग के चिकित्सक डॉ. अमित की देखरेख में भर्ती किया गया था। मरीज हसनपुर गांव का बताया जा रहा है। उसको एक परिचित ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मरीज बीच में ही अपने बेड से गायब हो गया। रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे भूतल में टाॅयलेट के पास पड़ा देखा। मरीज के जांघ पर गंभीर चोंट लगे होने की बात सामने आई थी। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने मरीज की मृत्यु की पुष्टि की। इस मामले में न्यूरो के नर्सिंग इंचार्ज और सुरक्षाकर्मी से जवाब मांगा गया है। अस्पताल के डीएमएस डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को ग्राम प्रधान को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I