फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम ने ली एक और मरीज की जान, नहीं मिला डायलिसिस

Thu, 18 Aug 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
सिस्टम की लापरवाही के चलते एक और मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। महज मोटर और आरओ खराब होने के कारण अस्पताल की डायलिसिस सेवा पिछले तीन दिनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। इसी कारण डायलिसिस न होने से बुधवार तड़के एक मरीज की मौत हो गई। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी के अस्पतालों में इलाज न मिलने के कारण एक गर्भ वती महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग निवासी शांति प्रकाश (50) का राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में डायलिसिस चल रहा था। वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हरीश बसेरा ने बताया कि मरीज को पांच अगस्त को अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उनका दो बार डायलिसिस किया गया।

अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण उनका तीसरा डायलिसिस नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है कि इसके चलते बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे शांति प्रकाश की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि पानी की मोटर और आरओ खराब होने के कारण डायलिसिस नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


बजट न होने के कारण मशीन की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। बुधवार को उन्होंने अपनी जेब से रुपये देकर मोटर और आरओ ठीक करवाया। वहीं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में हैं और इस बारे में डा. टम्टा ही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन


ऐसी छोटी-छोटी दिक्कतों के समाधान की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी मरीज की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
-डी सेंथिल पांडियन, सचिव, चिकित्सा शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें