फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हज यात्रा के लिए पासपोर्ट बनवाने की राह खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह ने सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी गुलफाम की निगरानी स्वीकार करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट का 18 सितंबर का आदेश सोमवार को रद्द कर दिया। मजिस्ट्रेट ने हज यात्रा के लिए पासपोर्ट बनवाने की अनुमति मांगने वाला प्रार्थनापत्र खारिज किया था।
विज्ञापन

गुलफाम को हज यात्रा के लिए विदेश जाना है। वह साजिद आदि के साथ प्राथमिकी में बलवा, मारपीट आदि का आरोपी है, जिसका वाद विकासनगर में विचाराधीन है। पासपोर्ट बनवाने की अनुमति का प्रार्थनापत्र 18 सितंबर को खारिज हुआ था, क्योंकि पासपोर्ट जारी करने का अधिकार सक्षम अधिकारी को है। इसके खिलाफ गुलफाम ने 15 अक्तूबर को निगरानी दायर की।
आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि पासपोर्ट अधिनियम की संबंधी धारा की अधिसूचना में प्राथमिकी लंबित होने पर भी शर्तों के साथ पासपोर्ट जारी करने की व्यवस्था है। कोर्ट ने पाया कि आरोपी नफीस व तारिक के खिलाफ कार्यवाही 31 जुलाई 2019 से स्थगित है, इसलिए गुलफाम को अनावश्यक रूप से रोकना उचित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें