साहिया। महंत इंदिरेश अस्पताल, हंस फाउंडेशन व आयुर मैक्स अस्पताल के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजिटिलानी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 400 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में 18 मरीजों को आंख के ऑपरेशन के लिए हरिद्वार ले जाने के लिए चिह्नित किया गया। इसके अलावा 80 कान की मशीन, 100 आंख के चश्मे, 150 छड़ी, 200 छाते, दवा और व्हील चेयर वितरित की गई। शिविर के आयोजक व सेवानिवृत्त डीआईजी जगतराम जोशी ने बताया दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान टिपोऊ के प्रधान दयाराम शर्मा, खुशीराम शर्मा, भीम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद