पतंजलि योग पीठ की ओर से बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराने वाले सामानों में 20 फीसदी की रियायत दी जाएगी, जो समितियों के कमीशन के रूप में होगी। इसके अलावा योग पीठ की ओर से साधन सहकारी समितियों को एक लाख रुपये लागत का सामान ओवर ड्राफ्ट में भी दिया जा सकेगा। इसे समितियां सामान बेच कर पतंजलि योग पीठ को वापस लौटाएंगी।
साधन सहकारी समितियों के माध्यम से पतंजलि योग पीठ के उत्पादों की बिक्री के संबंध में आचार्य बालकृष्ण और राज्य सरकार के बीच करार हो चुका है। जल्द ही सभी सहकारी समितियों में पतंजलि के उत्पादों की बिक्री शुरू की जाएगी।
- हयात सिंह माहरा, उप सभापति, राज्य सहकारिता परिषद