मुख्य शिक्षाधिकारी ने बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे प्रबंधन से वार्ता की। प्रबंधन ने अभिभावकों के छत्तीसगढ़ से आने के कारण आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद बच्चों सुपुर्द करने की तर्क दिया।
उधर, अभिभावकों ने बताया कि वह चार लोग हैं, जिनमें से दो के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट है। दो के पास एंटीजन की निगेटिव रिपोर्ट है। शिक्षाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि जिनके पास आरटीपीसीआर की रिपोर्ट है उन बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंपा जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी के हस्तक्षेप करने पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी ने रुपये मांगे जाने के आरोपों से इनकार किया है।
वहीं, उप प्रधानाचार्य साध्वी ऋतु को कई बार फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस की ओर से भी आरोपों की जांच की गई थी। बहादराबाद थाने की शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी अशोक रावत ने अभिभावकों की ओर से प्रबंधन से सिक्योरिटी जमा करवाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।