फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि का यूपी सहकारी समितियों के साथ अनुबंध, किसानों और ग्रामीणों को होगा बड़ा फायदा

Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पतंजलि का यूपी सहकारी समितियों के साथ अनुबंध
विज्ञापन

स्वदेशी आंदोलन को विस्तार देने के उद्देश्य से पतंजलि आयुर्वेद ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 271 सहकारी समितियों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे सहकारी समितियों से जुडे़ ग्रामीणों और किसानों को उनके उत्पाद का उचित मिल सकेगा। 

विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि इस अनुबंध से ग्रामीणों, किसानों और सहकारी समितियों के लाभ मिलेगा। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को पूरी तरह स्वदेशी और गुणवत्तायुक्त उत्पाद विशेष छूट पर मिल सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से सहकारी समितियों को 250 से 300 करोड़ रुपये सालाना प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक रूप से पिछड़ी समितियों को नया जीवन मिलेगा। 

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि योगपीठ की ओर से पूरे देश में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस अनुबंध से पतंजलि सहकारी आरोग्य केंद्रों पर संस्था द्वारा निर्मित कुछ पेटेंट आयुर्वेदिक औषधियां,  खाद्य उत्पाद, आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन और अन्य मुख्य उत्पाद उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन उत्पादों को घर-घर पहुंचाने के लिए स्वदेशी समृद्धि कार्ड योजना के सदस्य बनाकर उन्हें पतंजलि सहकारी आरोग्य केंद्र के स्वदेशी अभियान से जोड़ना और केंद्र के माध्यम से इस सेवा को क्रियान्वित करना है।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड धारक को एक बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। इसके अंतर्गत कार्डधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उसके द्वारा नामित या आश्रित व्यक्ति को अनुदान सहयोग के रूप में 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही कार्डधारक की स्थायी दिव्यांगता होने पर ढाई लाख रुपये सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सहकारिता के सचिव वीएस रामी रेड्डी ने कहा कि अगले एक से दो वर्ष में लगभग 3500 समितियों को इस योजना से जोड़ा जाएगा जिससे लगभग 3500 करोड़ के उत्पाद विक्रय करने का लक्ष्य है।

इस मौके पर अपर निबंधक एसएन तिवारी, पतंजलि बायो अनुसंधान संस्थान के उपाध्यक्ष आरके आनंद, अपर निबंधक पीके अग्रवाल, अखिलेश वाजपयी और पतंजलि की ओर से अंशुल शर्मा, पारुल शर्मा, आरके आनंद, ऋषि वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें