क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से छह अगस्त को दून में पासपोर्ट मेला लगाया जा रहा है। मेले के लिए प्रदेश के सभी जिलों के लोग आवेदन कर सकते हैं। मेले में दस्तावेजों की जांच और बायोमीट्रिक प्रक्रिया होगी। इसके लिए अप्वाइंटमेंट एक अगस्त की शाम चार बजे से मिलने शुरू हो जाएंगे। इसमें अधिकतम 425 अप्वाइटमेंट दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि आवेदकों को फ्रेश और री इश्यू श्रेणी के अंतर्गत आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को हाथीबड़कलां (देहरादून) स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचने से पूर्व Passport india की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन करना है। दर्शाए गए आप्शन के मुताबिक, आनलाइन आवेदन कीजिए। सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम या इंटरनेट बैंकिंग से जमा करें।
वेबसाइट पर उपलब्ध स्टेट बैंक आफ इंडिया के चालान द्वारा भी फीस का भुगतान किया जा सकता है। फीस आनलाइन जमा करने के बाद निर्धारित समय पर अप्वाइंटमेंट और फीस की रसीद लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कलां पहुंचें। पांडेय ने बताया कि पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, आनलाइन होल्ड आवेदनों और वॉक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र स्वीकार और संशोधित नहीं किए जाएंगे।
किसी भी तरह की पूछताछ के टोल फ्री नंबर-18002581800 पर संपर्क कर सकते हैं।
फीस:
वयस्क - 1500 रुपये
अवयस्क -1000 रुपये