रेल यात्रियों को मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर अब यह खास सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
रेलवरे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर अब सस्ता शीतल पेयजल नहीं मिलेगा। निजी कंपनी के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) का 84 लाख बकाया भुगतान न करने पर रेलवे अफसरों ने स्टेशनों पर लगी वाटर वेंडिंग मशीनों का लॉक करा दिया है।
इनमें देहरादून स्टेशन पर लगी चार मशीनें भी शामिल है। आईआरसीटीसी ने निजी कंपनी ‘हाइटेक स्वीट वाटर टेक्नोलॉजी’ को मंडल के सभी स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने की अनुमति दी गई थी। इन मशीनों के जरिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सस्ते दामों पर पानी की बोतल मुहैया करायी जाती थी।