फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारत गौरव ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन




इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए अलग-अलग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी। इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं।

18 जनवरी तक चलेगी यात्रा

यह ट्रेन में तीर्थयात्रा आगामी 9 से 18 जनवरी तक चलेगी। इसमें सेकंड, थर्ड एसी और स्लीपर की बुकिंग कराई जा सकती है। यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन और बस के माध्यम से स्थानीय भ्रमण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसा रहेगा शुल्क



कोच प्रति व्यक्ति प्रति बच्चा (5-11 वर्ष)

सेकंड एसी 42,350 40,800



थर्ड एसी 31,900 30,600

स्लीपर 19,000 17,900





यहां से कर सकते हैं बुकिंग

यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है।








जानकारी के लिए नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

देहरादून - 8287930665, 8650930962



मुरादाबाद - 8285469807

लखनऊ - 8287930913, 8287930908, 8287930906, 8287930902



कानपुर - 8595924298, 82879 30930

झांसी - 8595924291 , 8595924272
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें